Eshram Card Update Online (Hindi): Eshram.gov.in

जिसके माध्यम से श्रमिकों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके उसे इ श्रम कार्ड कहा जाता है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा लेबर्स को एक पहचान पत्रक दिया गया जिसको नाम दिया गया है Eshram card. इस सुविधा की सहायता से कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। कई बार हमारा  नाम, पता और जन्म तिथि आदि को बदलने की जरूरत आन पड़ती है। परंतु अधिकांश लोगों को Eshram card update करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है। 

ऐसे में अगर आप भी अपने Eshram Card Update करना चाहते हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको पूरी प्रक्रिया विगत से समजाने वाले है। । इसके लिए यह माहिती को शुरू से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

ई-श्रम कार्ड क्या है?

मजदूर और श्रमिकों का ओळख पत्र यानि की इ श्रम कार्ड। इसके माध्यम से श्रमिकों को तरह तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। दरअसल श्रमिक जैसे रिक्शा चालक, सब्जी विक्रेता, घरेलू कामगार और निर्माण श्रमिक आमतौर पर सामाजिक सुरक्षा के लाभों से वंचित रह जाते हैं। 

इस तरह के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोग ई-श्रम कार्ड का लाभ उठा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी योजनाओं के साथ श्रमिकों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। जिसकी वजह से श्रमिकों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। 

e-Shram एक नेशनल डाटाबेस है जिसमे अनऑर्गेनाइज़्ड वर्कर्स की माहिती होती है। इस पोर्टल का स्लोगन श्रमेव जयते है। यह पोर्टल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संभाला जाता है जिसे Ministry of Labour & Employment के नाम से भी जाना जाता है। इस पोर्टल पर आप इ श्रम कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते है जिसे नेशनल डाटाबेस में आपका नाम दाखिल हो जाए। इस पोर्टल की सभी गतिविधिया Eshram.gov.in वेबसाइट पर मौजूद है। Eshram.gov.in पोर्टल के माध्यम से श्रमिक लोग नया कार्ड बनवा सकते है एवं अपने पुराने कार्ड को अपडेट भी कर सकते है।

E Shram Card Online Update Kaise Kare

ई-श्रम कार्ड अपडेट करने का तरीका | E Shram Card Update Online

कई जब आवेदन करने के बाद जब कार्ड आपके हाथो में आता है तो आपको पता लगता है की कुछ जानकारी गलत दर्ज हो गई है। इस वजह से कार्ड में अलग जानकारी (नाम, पता, जन्मतिथि इत्यादि) प्रिंट हो चुकी है और आपके अन्य दस्तावेज या डॉक्यूमेंट में दर्ज माहिती से मैच नहीं करती है। यह समस्या के कारन आप सरकारी लाभों से वंचित रह जाते है।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए कार्ड में दर्ज हुई इनफार्मेशन को चेंज करने के लिए और नई जानकारी अपडेट करने के लिए सरकार ने एक वेबसाइट बनाई है जिसका नाम है इ श्रम पोर्टल (Eshram.gov.in).

अपने ई-श्रम कार्ड को अपडेट करना बहुत ही आसान है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। निम्नलिखित बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करते हुए आप अपना डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते है।

  1. सबसे पहले तो ई-श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कीजिये।
  2. Eshram Card की ऑफिसियल वेबसाइट है Eshram.gov.in.
  3. इस वेबसाइट पर आप देखेंगे कि तरह तरह के विकल्प हैं। इनमें से Already Registered? Update पर क्लिक कीजिये। 
  4. Eshram card update online
  5. इसके बाद एक नया पेज आपके सामने ओपन हो जाएगा। 
  6. इसमें आपको अपना UAN Number, Date of Birth और Captcha Code को दर्ज करना है। 
  7. E shram card update karne ka tarika
  8. यह सब करने के बाद आपको Generate OTP के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  9. ओटीपी के साथ वेरिफिकेशन करने के बाद आपके सामने नाम, जनम तिथि और पता अपडेट करने के लिए कई तरह के विकल्प आपके सामने होंगे। 
  10. आप जो भी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, उसके विकल्प पर क्लिक कर दीजिये। 
  11. यहां पर आपको अपनी नई जानकारी को दर्ज कर देना है। 
  12. अब Save के बटन पर क्लिक कर दें। 
  13. इस इस तरह से कुछ ही स्टेप्स में आपका ई-श्रम कार्ड अपडेट हो जाएगा। 

इसके अलावा अगर आपको इंटरनेट की कम जानकारी है तो अपने श्रमिक कार्ड को आप अपने नज़दीकी सीऐससी या संबंधित विभाग से भी अपडेट करवा सकते हैं। आधार कार्ड की तरह इ श्रम कार्ड को भी आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। यह एक पीडीऍफ़ (PDF) के रूप में फ़ोन के फाइल मैनेजर में वर्चुअल कार्ड की तरह सेव होगा जिसे आप किसी भी प्रिंट शॉप पर प्रिंट करवा सकते है। आगर आप हार्ड कॉपी प्रिंट करवाते है तो ये आपके बटुए में या फिर वॉलेट में सुरक्षित रूपसे फिट हो जाएगा। 

eshram card example

प्रिंट करवाने के बाद ये कार्ड कुछ इस स्कैन्ड फोटो की तरह दिखेगा।

UAN Number to Update E Shram Card

जब आप E Shram कार्ड अपडेट करने के लिए पोर्टल में जाएंगे तब आपको आपका UAN Number दाखिल करना होगा। तो आख़िरकार युएएन नंबर होता क्या है ?

UAN Number का फुल फॉर्म है यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (Universal Account Number) । जब आप पहेली बार Eshram card के लिए रजिस्ट्रेशन करते है तब आपको यह नंबर दिया जाता है। यह नंबर आपके कार्ड पर भी मौजूद होता है। यह नंबर एक परमेनन्ट नंबर होता है जो श्रमिक को एक बार दिया जाता है और उसके बाद पुरे जीवन भर यह नंबर चेंज नहीं होता है।

ई-श्रम कार्ड के फायदे क्या हैं? Benefits Of eShram Card

श्रमिकों को अगर ई-श्रम कार्ड को वरदान कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि इस एक कार्ड के साथ श्रमिकों को अनेकों ही लाभ मिलते हैं। आईये जानते हैं कि इसके कुछ प्रमुख लाभ कौनसे हैं:

What are the main benefits of eShram card?

  • श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड द्वारा आर्थिक सहायता मिलती है। 
  • रूपये 2 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर किया जाता है। 
  • साठ वर्ष की आयु के बाद श्रमिक को रूपये 3000 प्रति माह पेंशन मिलती है। 
  • समय समय पर रोजगार अवसरों की जानकारी दी जाती है। 
  • अन्य योजनाओं का लाभ मिलता है। 
  • कुछ मामलों में ई-श्रम कार्ड को पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

ई-श्रम कार्ड क्यों ज़रूरी है?

देखिये संगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोग तो भारत सरकार की योजनाओं के लाभ तो उठा लेते हैं। लेकिन अक्सर असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिक ऐसी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। इसी के लिए सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड को लाया गया है। 

इस ई-श्रम कार्ड के साथ श्रमिक तरह तरह की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा ई-श्रम, श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाता है जिससे सरकार को नई योजनाएं बनाने में मदद मिलती है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आज के समय में ई-श्रम कार्ड जरूरी है। 

ई-श्रम कार्ड के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

जैसा कि इसके नाम से ही ज़ाहिर है कि इस कार्ड के लिए असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। इसके उदाहरण कुछ इस प्रकार से हैं:

  • ठेला चलाने वाले
  • मछुआरे
  • घरेलू कामगार
  • रिक्शा चलाने वाले 
  • कारीगर
  • कृषि श्रमिक
  • निर्माण श्रमिक
  • स्ट्रीट वेंडर
  • अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगार

ई-श्रम कार्ड अपडेट करने से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या ई-श्रम कार्ड अपडेट करने के लिए कोई शुल्क भी देना होगा?

नहीं, आप बिना किसी शुल्क के अपने ई-श्रम कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। 

अपना ई-श्रम कार्ड किस तरह से अपडेट कर सकते हैं?

अपने ई-श्रम कार्ड को आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट (Eshram.gov.in) या फिर अपने नज़दीकी CSC सेंटर से अपडेट करवा सकते हैं। 

ई-श्रम कार्ड अपडेट होने में कितना समय लगता है?

आपको बता दें कि यदि आपने ऑनलाइन ई-श्रम कार्ड अपडेट आवेदन किया है तो यह तुरंत ही अपडेट हो जाता है। जबकि ऑफलाइन अपडेट करवाने में कुछ दिनों का समय लग सकता है। 

यदि मुझे अपना ई-श्रम कार्ड अपडेट करने में कोई समस्या आ रही है तो मैं क्या करूं?

अगर आपको अपना ई-श्रम कार्ड अपडेट करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप 14444 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 

Leave a Comment